Advertisement
Advertisement

मतदाता पुनरीक्षण से दिक्कत नहीं लेकिन…, महागठबंधन ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर है। महागठबंधन के नेता चुनाव आयोग पर सीधे सीधे भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही महागठबंधन ने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है और लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट रहा है।

गुरुवार को राजधानी पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने एक प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अब हमें शक नहीं बल्कि अब यकीन हो गया है कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है। हमलोगों ने कई बार दिल्ली और पटना में चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपनी बातें रखीं लेकिन अब तक चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब नहीं दिया गया। चुनाव का यह बहुत बड़ा ड्राइव चल रहा है। इसमें लोगों को जोड़ा जाता है लेकिन बिहार में चुनाव आयोग हटा रहा है। इस मामले में राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी नहीं की गई।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले हमें संदेह था कि दाल में कुछ काला है लेकिन अब सब साफ होने लगा है। मुख्य चुनाव आयुक्त चुप हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमें मतदाता पुनरीक्षण से दिक्कत नहीं है लेकिन जिस तरीके से किया जा रहा है उससे दिक्कत है। अब लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है। हम अन्य पार्टियों को भी पत्र लिख रहे हैं और इसके विरुद्ध में सभी प्लेटफॉर्म पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2 दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक है, वहां भी हम अपनी बात रखेंगे और सभी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान करेंगे।

3 दिन पहले सूत्र से खबर आई थी कि बिहार में 35 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं वही संख्या आयोग ने भी अपने प्रेस विज्ञप्ति में जारी किया है। कई जगहों पर BLO जा भी नहीं रहे हैं और फर्जीवाड़ा के तहत खुद ही हस्ताक्षर कर प्रपत्र अपलोड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जिस मतदाता का नाम काटेगा उसकी जानकारी देनी होगी। इतना बड़ा ड्राइव आयोग की तरफ से चलाया नहीं जा रहा है नाम काटने के बाद कुछ जानकारी देगा मुझे नहीं लगता कि इतना ईमानदार है। सब मिलकर लोगों का अस्तित्व ही मिटाना चाहते हैं।

लोगों का राशन, पेंशन सब खत्म हो जाएगा। वोटर लिस्ट से नाम हटने पर सभी योजनाओं से भी नाम हट जाएगा। वार्ड मेम्बर और जिला परिषद में लोगो के भी नाम काटेगा। हम लोग पूरी तरीके से अलर्ट हैं। तेजस्वी ने कहा कि इनका टारगेट है कि 12 से 15 प्रतिशत लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाए। खास कर ये लोग यादव समुदाय के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हैं। तेजस्वी ने केंद्र सरकार में बड़े सहयोगी चंद्रबाबू नायडू का नाम लेते हुए कहा कि वे तो सवाल खड़ा कर रहे हैं लेकिन नीतीश जी चुप हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अपने बयान पर अड़े तेजस्वी ने सुपौल में फिर से कहा ‘ये लोग सिर्फ सूत्र से…’

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...