नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की आरे से दायर याचिका को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच ने यह अहम फैसला सुनाया।

लालू ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी
आपको बता दें कि लालू यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाई कोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगाने से मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम रोक नहीं लगाएंगे। हम अपील खारिज कर देंगे और कहेंगे कि मुख्य मामले का फैसला होने दें। हम इस छोटे मामले को क्यों रखें? कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि जब हाई कोर्ट पहले से ही इस मामले पर सुनवाई कर रहा है, तो सुप्रीम कोर्ट को इसमें हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : लैंड फॉर जॉब केस : लालू यादव की याचिका पर आज SC में सुनवाई
Highlights



















