Commercial Advertisment

झारखंड-बंगाल सीमा पर रेल हादसा: जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए तीन हाथी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन

रांची: झारखंड की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बांसतोला इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। इस हादसे में एक वयस्क और दो हाथी शावकों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब हाथियों का एक झुंड रेल ट्रैक पार कर रहा था और बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।

सूत्रों के अनुसार यह हादसा रात 12:50 बजे बांसतोला रेल गेट के पास पोल संख्या 11/13 के बीच हुआ, जो दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के टाटानगर-खड़गपुर रेलमार्ग में आता है। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस सामने आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन हाथियों की मौत हो गई।

घटना के बाद हाथियों का झुंड देर रात तक शवों के आसपास ट्रैक पर डटा रहा, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की सहायता से हाथियों को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद शवों को हटाकर अप लाइन को सुबह 6:15 बजे और डाउन लाइन को 7:30 बजे चालू किया जा सका।

इस हादसे के बाद पर्यावरण प्रेमियों और वन्य जीव संरक्षण से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। झाड़ग्राम के डीएफओ उमर इमाम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के खिलाफ झाड़ग्राम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। हाथियों के लिए संरक्षित मार्गों की पहचान और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रभावित ट्रेनें:
हादसे के कारण बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। दोनों ट्रैक पर लगभग छह घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:
वन विभाग का कहना है कि इस रूट पर पहले भी हाथियों की आवाजाही होती रही है। इस क्षेत्र को ‘हाथी कॉरिडोर’ घोषित किए जाने की प्रक्रिया अभी अधूरी है, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...