अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा – रिम्स-2 के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से 1000 करोड़ की वित्तीय सहयोग मिली

रांची में बनेगा 2600 बेड का विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, डिज़ाइन निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में

रांची: झारखंड की राजधानी रांची को जल्द ही एक और बड़ी स्वास्थ्य सेवा सुविधा मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने रिम्स-2 (RIMS-2) के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इस परियोजना को साकार करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 1000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स-2 परियोजना के लिए एडीबी से 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली है, जबकि परियोजना की शेष लागत राज्य सरकार अपनी योजना मद से व्यय करेगी।

रिम्स-2 को विश्वस्तरीय मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 2600 बेड की होगी। वर्तमान में अस्पताल के डिज़ाइन और निर्माण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

इस अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान में कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी जैसी सभी प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह अस्पताल पूर्वी भारत के लिए एक स्वास्थ्य हब के रूप में भी उभरेगा।

सरकार का मानना है कि रिम्स-2 के निर्माण से मेडिकल एजुकेशन, अनुसंधान और रोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2026 के अंत तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद वर्ष 2027 से यह अस्पताल जनता को अपनी सेवाएं देना शुरू करेगा।

यह परियोजना झारखंड सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है, जो आने वाले समय में राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को एक नई दिशा देगी।


Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...