NTPC माइनिंग लिमिटेड ने पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना का किया उद्घाटन

हजारीबाग. NTPC माइनिंग लिमिटेड ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट (PB-NW) कोयला खनन परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) नवीन जैन ने परियोजना का उद्घाटन किया। उनके साथ पकरी बरवाडीह एवं PB-NW परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक पूजा अर्चना से हुई, जिसके उपरांत नारियल फोड़ा गया और पहले ओवरबर्डन (OB) ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने NTPC की अन्य कोयला खनन परियोजनाओं — चट्टी बरियातू, केरेडारी एवं बादम कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण।

PB-NW परियोजना में 138.96 मिलियन टन की खनन योग्य कोयला भंडार है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 3 मिलियन टन निर्धारित की गई है। यह परियोजना 52 वर्षों की संचालन अवधि के साथ NTPC की दीर्घकालिक ईंधन सुरक्षा एवं ऊर्जा स्थिरता के लक्ष्यों को मजबूती प्रदान करेगी।

NTPC माइनिंग सतत खनन प्रथाओं, सामुदायिक सहभागिता एवं सुरक्षा उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध है। पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट परियोजना न केवल कोयला उत्पादन क्षमताओं को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करेगी।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...