रांची यूनिवर्सिटी के 297 रिटायर्ड शिक्षकों और कर्मियों की पेंशन जुलाई से बंद, आधार से पैन लिंक नहीं होने पर आयकर विभाग ने लगाया जुर्माना

रांची: रांची यूनिवर्सिटी के 297 रिटायर्ड शिक्षक और स्टाफ सदमे में हैं क्योंकि जुलाई महीने से उनकी पेंशन रोक दी गई है। वजह है—इन सभी पेंशनभोगियों का पैन नंबर अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं है।

विश्वविद्यालय के फाइनेंस डिपार्टमेंट के अनुसार, आयकर विभाग द्वारा सभी वित्तीय लेन-देन में पैन और आधार लिंक अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के अनुपालन में जब विश्वविद्यालय ने इन शिक्षकों और कर्मियों का विवरण भेजा तो 297 रिटायर्ड स्टाफ के पैन निष्क्रिय पाए गए।

पैन निष्क्रिय रहने के चलते विश्वविद्यालय के इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य भुगतान संबंधी कार्यों में गड़बड़ी हुई, जिस पर आयकर विभाग ने रांची यूनिवर्सिटी पर 32 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। इस संबंध में नोटिस विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि जब तक संबंधित रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारी अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करवाते, उनकी पेंशन जारी नहीं की जा सकेगी। यह निर्देश सभी पेंशनधारकों तक पहुंचा दिया गया है।

इधर, पेंशन बंद होने की सूचना से रिटायर्ड कर्मचारियों में नाराजगी और चिंता है। 297 लोगों के समक्ष जुलाई महीने में वित्तीय संकट गहरा सकता है।


Gaya Pitru Paksha Mela: तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर शुरू,...

Gaya Pitru Paksha Mela: पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर के...

Bihar Flood Relief: RLM ने दिए 3 लाख, BJP-JDU नेताओं ने...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का सिलसिला जारी है। इसी...

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...