प्रेमी के साथ घूमने इंद्रपुरी बराज पहुंची थी युवती, अचानक…

रोहतास: रोहतास में प्रेमी से अनबन हुआ तो एक युवती ने सोन बराज में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना रोहतास के डेहरी की है। जानकारी के अनुसार संझौली की रहने वाली युवती रिया अपने बुआ के घर आई हुई थी। बुआ के गांव में ही उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी बीच रविवार को दोनों इंद्रपुरी बराज पर मिलने पहुंचे थे जहां अचानक युवती ने बराज में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है साथ ही गोताखोरों की टीम को युवती की तलाश में जुट गई है।

डेहरी के एएसपी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। एएसपी ने भी बताया कि प्रेमी युगल के संबंधों में खटास आने के कारण प्रेमिका ने सोन बराज में कूद गई है। फिलहाल युवती रिया की तलाश जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पिंक टॉयलेट में उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड भी, किया जायेगा 100 सीटों के टॉयलेट का निर्माण

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...