Commercial Advertisment

शिक्षाविद और चिकित्सक डॉ उमेश भारत श्री अवार्ड के लिए हुए चयनित, लोगों में हर्ष…

पटना: शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले डॉ उमेश प्रसाद सिंह को प्रतिष्ठित भारत श्री अवार्ड 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत श्री फाउंडेशन द्वारा 10 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

डॉ उमेश को यह सम्मान उनके प्राकृतिक चिकित्सा, शिक्षण और समाज सुधार के क्षेत्र में लम्बे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए दिया जा रहा है। वह नर्सरी से 10+2 तक की शिक्षा देने वाले विद्यालय के संस्थापक-निदेशक हैं और पिछले 46 वर्षों से शिक्षा व सेवा क्षेत्र में सक्रिय हैं, साथ ही वे प्राकृतिक चिकित्सा, योग, और नेचुरोपैथी के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखते हैं।

उनके चयन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, समाजसेवियों, सहकर्मियों और क्षेत्रीय नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान न सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   स्कूली बच्चों के परिवहन मामले में पटना DTO ने उठाया बड़ा कदम, दो हजार से अधिक…

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...