मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मंदिर होगा निर्माण, शाह रखेंगे आधारशिला

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एकदिवसीय कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी आएंगे। वे आठ अगस्त को यहां आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री सीतामढ़ी शहर से सटे पुनौरा धाम पर मां जानकी की भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस आशय की जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी है। उन्होंने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम नीतीश कुमार शिरकत करेंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में अन्य मंत्री और गणमान्य शामिल होंगे।

Goal 4 22Scope News

केंद्रीय गृह राजमंत्री नित्यानंद राय ने किया स्थल निरीक्षण

आपको बता दें कि अब वह दिन दूर नहीं जब सनातन समाज के आराध्य भगवान श्रीराम की अर्धांगिनी मां सीता की प्राकट्य भूमि पुनौरा धाम पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर की तरह सीतामढ़ी में मां सीता के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस पावन कार्य का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रविवार को स्थल निरीक्षण करने पुनौरा धाम पर पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले जानकी मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की।

विश्वस्तरीय होगा सीतामढ़ी का विकास

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बाद पत्रकारों को बताया कि पुनौरा धाम में मां सीता का भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस मंदिर का शिलान्यास आठ अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नीतीश कुमार शामिल होंगे। बताया कि माता सीता के मंदिर निर्माण के बाद सीतामढ़ी का विकास विश्वस्तरीय होगा। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार की माता जानकी की धरती पर विशेष नजर है। निकट भविष्य में सीतामढ़ी का विकास अयोध्या की तर्ज पर दिखने लगेगा।

अयोध्या की तरह चमकेगा सीतामढ़ी

केंद्रीय मंत्री राय ने कहा कि मां सीता के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद सीतामढ़ी अयोध्या की तरह चमकेगा। यहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सीतामढ़ी का आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास होगा। सीतामढ़ी की पहचान शक्तिपीठ और मां जानकी की जन्मस्थली के रूप में देश और दुनिया में बढ़ेगी। गौरतलब है कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान मई- 2024 में प्रचार में केंद्रीय गृहमंत्री शाह सीतामढ़ी आए थे। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण कराने एवं रीगा चीनी मिल को फिर से चालू कराने की घोषणा की थी। नवंबर-दिसंबर 24 में चीनी मिल चालू हो गया, तो अब मंदिर भी बनने जा रहा है।

यह भी देखें :

इन गणमान्य की भी रही मौजूदगी

केंद्रीय गृह राजमंत्री राय के पुनौरा धाम पर आगमन के दौरान पर्यटन मंत्री राजू सिंह, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, नगर विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार, परिहार विधायक गायत्री देवी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणधीर रंजन, लोक अभियोजक विमल शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक नगीना देवी, रामनरेश प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो. उमेश चंद्र झा, पूर्व एमएलसी बैद्यनाथ प्रसाद, भाजपा नेता विशाल कुमार्, दिनकर पंडित, अंशुल प्रकाश, प्रिंस तिवारी, दीपलाल बघेला, चुनचुन सिंह, शोभा देवी, नंदकिशोर सिंह, उमेश गिरी और भाजपा के मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता रमण कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।

यह भी पढ़े : पुनौरा धाम में जानकी मंदिर बनाएगी सरकार, 9 सदस्यीय न्यास समिति के अध्यक्ष होंगे…

फुटबॉल फीवर को फैशन में लाया Yousta, लॉन्च किया FIFA कलेक्शन

• जर्सी, ग्राफिक टी-शर्ट, को-ऑर्ड सेट्स और स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड डेनिम शामिल • Gen Z के बीच स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड स्ट्रीटवियर की बढ़ रही है लोकप्रियता • Mickey & Minnie,...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नहीं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) का औचक निरीक्षण किया।...

दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी...

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ...