Advertisment

दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: सितंबर में कई ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी, आंशिक रूप से रद्द भी होंगी

रांची: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अगस्त और सितंबर महीने में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। इस कारण से कुछ ट्रेनें अपने नियमित मार्ग से हटकर परिवर्तित रूट पर चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन या प्रारंभ होगा।

बदले गए रूट की ट्रेनें:

  • 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची): यह ट्रेन 8 और 15 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग आसनसोल–अंडाल–दुर्गापुर–अंडाल–सांइथिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आसनसोल–अंडाल–सांइथिया होकर चलेगी।

  • 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची): यह ट्रेन 13 और 20 सितंबर को सांइथिया–अंडाल–दुर्गापुर–आसनसोल के स्थान पर सांइथिया–अंडाल–आसनसोल होकर संचालित होगी।

  • 15662 कामाख्या–रांची एक्सप्रेस: यह ट्रेन 9 और 16 सितंबर को उक्त बदले हुए मार्ग से चलेगी।

  • 15661 रांची–कामाख्या एक्सप्रेस: यह 10 और 17 सितंबर को आसनसोल–अंडाल–दुर्गापुर–अंडाल–सांइथिया मार्ग के स्थान पर आसनसोल–अंडाल–सांइथिया होकर चलेगी।

ट्रेनों का आंशिक समापन / प्रारंभ:

  • 13504 हटिया–वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस: यह ट्रेन 31 अगस्त, 1, 10, 13, 17, 18, 19, 20 और 21 सितंबर को आसनसोल स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। इस दौरान आसनसोल से वर्द्धमान के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। यह ट्रेन इन तारीखों में आसनसोल से ही हटिया के लिए वापस चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से जांच लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


Adani Foundation Ranchi Traffic Police: रांची में अदाणी फाउंडेशन की पहल,...

Adani Foundation Ranchi Traffic Police: बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद के लिए, अडानी फाउंडेशन ने गुरुवार...

Rajrappa Chhinnamastika Temple Project: मां छिन्नमस्तिका मंदिर के 102 करोड़ प्रोजेक्ट...

Rajrappa Chhinnamastika Temple Project: झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के रजरप्पा में स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विकास...

Sarath CHC New Medical Officer: देवघर के सारठ अस्पताल में नए...

Sarath CHC New Medical Officer: डॉ. गुडाकेश चौधरी ने सारठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में नए मेडिकल ऑफिसर-इन-चार्ज के तौर पर कार्यभार संभाला। पदभार...