विपक्षी विधायकों की मार्शलों से धक्का-मुक्की, हंगामे के बीच 6 विधेयक पास, सदन कल तक के लिए स्थगित

पटना : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत जबरदस्त हंगामे से हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने सदन के बाहर जबरदस्त तरीके से अपनी आवाज उठाई। बता दें कि सदन स्थगित होने के बाद दोपहर दो बजे फिर से शुरू हुई तो सदन में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। लेकिन विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी रहा। सदन में खुद विपक्ष के नेता काले कपड़े पहनकर आए हुए थे। विपक्ष के भारी हंगामे के बीद में सदन में कुल छह विधेयक पास हुए और सदन कल यानी 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Goal 7 22Scope News

विपक्षी विधायकों और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की

सदन के अंदर विपक्ष के विधायकों और मार्शलों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। इस बार तख्ती और पोस्टर लेकर विपक्ष के विधायक बेल में पहुंचे। एसआईआर के विरोध में नारेबाजी की और कुर्सी उठाया। सीएम नीतीश कुमार के सामने हाय-हाय और नारेबाजी की गई। मार्शल और विधायकों के बीच में मारपीट भी देखने को मिली। विपक्षी नेताओं की तरफ से पेपर फाड़ कर मुख्यमंत्री के कुर्सी की तरफ फेंका गया। विधानसभा के अध्यक्ष के पास भी पेपर फाड़ कर फेंका गया।

यह भी देखें :

विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा में 6 विधेयक पारित

आपको बता दें कि विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विधानसभा में छह विधेयक पारित हुए। विधानसभा की कार्यवाही 30 मिनट चलने के बाद बुधवार 11 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले हंगामे के दौरान विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। विधायकों ने वेल में रखे टेबल को भी उठाने की कोशिश की। विपक्ष के विधायकों ने कुर्सियां उठाईं।

विधान परिषद की भी कार्यवाही कल तक स्थगित

विधान परिषद की द्वितीय पाली शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सभापति से कार्य स्थगन प्रस्ताव मंजूर कर इस चर्चा करने की मांग की। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि इस पर चर्चा कराना असंवैधानिक है। आप लोग क्या चाहते हैं, मैं यह असंवैधानिक कार्य की अनुमति दूं? विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 12 बजे भी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विशेष पुनरीक्षण के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी – तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण का कार्य बंद नहीं हुआ तो बिहार के लाखों लोग वोट डालने से वंचित हो जाएंगे। यह एक बहुत ही गंभीर विषय है। बिहार लोकतंत्र की जननी है, और यहीं पर इसे खत्म भी किया जा रहा है। हम लोग इस मुद्दे पर चुप बैठने वाले नहीं है, पुनरीक्षण के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही तेजस्वी यादव ने कहा कि कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया है, बिहार लोकतंत्र की जननी है और बिहार में ही लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया के मामले में जांच की जानी चाहिए।

Bihar Vidhansabha Tejashwi 1 22Scope News
विशेष पुनरीक्षण के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी – तेजस्वी यादव

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : सदन में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष ने कहा- वापस लें SIR

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...