Bokaro: जनरल अस्पताल में लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड हुआ धुआं-धुआं, मची अफरा-तफरी

Bokaro: जनरल अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड से सटे कमरे में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस वार्ड में 4 मरीज था, जिसे आनन-फानन में स्थानीय नर्स, कैजुअल्टी के स्टाफ और होम गार्ड के जवानों ने पुराने कैजुअल्टी में शिफ्ट कराया। इस बीच फायर ब्रिगेड की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Bokaro: कैजुअल्टी वार्ड से अचानक धुआं निकलने लगा

दरअसल, बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र स्थित बोकारो जनरल अस्पताल के कैजुअल्टी में आज उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अस्पताल के कैजुअल्टी में लगे विंडो एसी से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं तेजी से पूरे कैजुअल्टी को आगोश में ले लिया। इसके बाद आग लगने की सूचना पर बोकारो जनरल अस्पताल के प्रबंधन आनन फानन में मौके पर पहुंचे और कैजुअल्टी में भर्ती सभी चार मरीजों को पुराने कैजुअल्टी में शिफ्ट कराया गया।

वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ीयों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ऐसी में आग लगी थी। फिलहाल, घटना को लेकर एक जांच टीम का गठन किया है, लेकिन कुछ भी कहने से बचा जा रहा है।

Bokaro: कैजुअल्टी वार्ड से सटे बंद कमरे में आग लगी

वहीं अस्पताल के सुरक्षा में लगे सुरक्षा प्रभारी ने कहा कि कैजुअल्टी के बगल में एक बंद कमरे में आग लगी थी, जिसका धुआं कैजुअल्टी में फैल गया था। इसके कारण मरीजों को बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि ज्यादा कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दमकल विभाग के सीआईएसएफ के अधिकारी ने कहा कि ज्यादा कोई क्षति नहीं हुई है। विंडो एसी में आग लगी थी और समय रहते आग बुझा लिया गया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...