कल विधानसभा का घेराव करेगी ‘अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा’

पटना : अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा कल यानी 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने इसका ऐलान किया है। चंद्रवंशी ने कहा कि कल हमलोग एक तरह से शंखनाद करने जा रहे हैं। हम लोगों की मांग यह है कि 111 मूल अति पिछड़ी जातियों का हक जिस प्रकार नीतीश कुमार ने छीना है वह हक दिलवाना। 2015 में नीतीश कुमार के द्वारा अपेक्षाकृत तीन संपन्न जातियों को पिछड़े वर्ग से हटा करके अति पिछड़े वर्ग में डाल दी गई। जिसका परिणाम यह हुआ 70 से लेकर 100 फीसदी की हक मारी होने लगा, यह नौ वर्षों का रिजल्ट है। आज करीब करीब छह करोड़ की आबादी 24 प्रतिशत वाले अति पिछड़ा हास्य पर है।

DIARCH Group 22Scope News

हम लोग कल गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक मार्च करेंगे – रामबली सिंह चंद्रवंशी

इसके साथ ही साथ रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि हमलोग कल गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक मार्च करेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। सीएम नीतीश कुमार से गुहार लगाएंगे कि यह जो जातियों का हम जो बात कर रहे हैं वह जहां था उसको वहां पर डाल दिया जाए। नहीं तो आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : नौबतपुर नगर पंचायत के नए अध्यक्ष व उपाध्याय समेत सभी वार्ड पार्षद ने लिया शपथ

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...