Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए

Jharkhand Weather Update: झारखंड में पिछले 24 घंटों तक मानसून थोड़ा कमजोर रहने के बाद अब एक बार फिर मौसम की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र रांची ने 24 जुलाई से राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की है। राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून

25 जुलाई 2025 को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं गुमला, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 26 जुलाई 2025 को गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट। वहीं 27 जुलाई 2025 को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट और गढ़वा, पलामू, लातेहार, रांची, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather Update: बुधवार को रांची में झमाझम बारिश

पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। हजारीबाग में 44 mm, पांकी में 35.2 mm, सिसई में 29 mm, तिलैया में 22.4 mm और बड़कागांव में 20 mm बारिश हुई है। वहीं रांची में भी आज शाम को तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...