Advertisement
Advertisement

Gumla: सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पुरुष के साथ मिलीं महिलाएं, चार गिरफ्तार

Gumla: जिले के सदर थाना क्षेत्र के लाल डिपा में चल रहे देह व्यापार के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस टीम ने एक मकान पर छापा मारा तो एक महिला घर के बाहर मिली। घर की तलाशी लेने पर एक पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाए गए। हालांकि, एक पुरुष मौके से फरार हो गया।

Gumla: मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शक्तिवर्धक कैप्सूल, बियर की खाली बोतलें, शराब की बोतलें और 12,950 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि पिछले एक महीने से यह देह व्यापार चल रहा था। आरोपी महिलाओं को पैसे देकर लाया जाता था, और युवकों से पैसे लेकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता था।

Gumla: लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाता था

गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने बताया कि वह एक अन्य महिला के साथ मिलकर लड़कियां बुलाता था और उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस ने इस मामले में धारा 272/292 के तहत केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Commercial Advertisment

Ranchi Electricity Camp: रांची की 15 पंचायतों में लगेंगे बिजली शिविर,...

 रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 20 से 30 नवंबर तक 15 पंचायतों में बिजली शिविर लगाये जायेंगे। जानें तारीख, स्थान और...

Ranchi Railway Station: छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मौर्य...

 छठ पूजा पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। रांची स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को...

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...