मॉनसून फिर हुआ सक्रिय: रांची-खूंटी सहित कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रांची:  मॉनसून ने एक बार फीर झारखंड में जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने 24 से 28 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस क्रम में 24 जुलाई को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, 25 जुलाई को पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और खूंटी जैसे जिले भी इस प्रभाव में रहेंगे, जहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अलर्ट की स्थिति

राज्य में अब तक 647.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 426 मिमी है। यानी झारखंड में अब तक 52% अधिक वर्षा हो चुकी है। बावजूद इसके, केवल 13–15 प्रतिशत ही धान की रोपनी हो पाई है। अब लगातार भारी बारिश की संभावना से खेतों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है, जिससे खेती फिर प्रभावित हो सकती है।

बुधवार को बोकारो में सबसे अधिक 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रांची में 5 मिमी बारिश हुई। चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और लातेहार समेत कई जिलों में देर रात बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे न रुकने, बिजली की गड़गड़ाहट के समय खुले मैदान में न रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है। जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।


Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...