हजारीबाग में वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाएं घायल, खेत में रोपाई के दौरान घटी घटना

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड स्थित बरानो गांव में बुधवार को अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण वज्रपात की गंभीर घटना घटी। इसमें एक ही परिवार की तीन महिलाएं—रेखा देवी, मुद्रिका देवी और गौरी देवी—गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि घटना के समय तीनों महिलाएं गांव के ही खेत में धान की रोपाई कर रही थीं।

अचानक तेज गर्जना के साथ वर्षा शुरू हो गई, और उसी दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में तीनों महिलाएं आ गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को इलाज के लिए चलकुशा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताकर हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य हैं, जिससे गांव में घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक सहायता की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय लोग घायलों के साथ हरसंभव मदद में जुटे हैं।

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...