BAU के आठवें दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘लगातार हासिल कर रहा नई उपलब्धियां…’

भागलपुर: भागलपुर के सबौर में स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU)  के आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पहुंचे। दीक्षांत कार्यक्रम शुरू होने से पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में सिंदूर उद्यान का उद्घाटन सिंदूर का पौधा लगा कर किया। इसके बाद राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री का स्वागत सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मखाना का माला पहना कर किया गया।

राज्यपाल ने BAU में उत्तीर्ण छात्रों को डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसपी मास्टर ऑफ एग्रीकल्चर की उपाधि वितरण किया। इस दौरान कुल 797 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बीएयू के वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार किये गए नीरा उत्पाद नीरा का पाउडर और लिक्विड का अनावरण किया एवं जीआई टैग प्राप्त कतरनी धान के पैकेजिंग की शुरुआत की। नई दिल्ली पैकेजिंग इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर BAU कतरनी चूड़ा और कतरनी चावल का पैकेजिंग करेगी।

यह भी पढ़ें – स्नान के दौरान डूबा था बच्चा, 20 घंटे बाद 15 किलोमीटर दूर हुआ बरामद…

राज्यपाल BAU की उपलब्धि पर गदगद दिखे, विश्विद्यालय कई उत्पादों को पहचान दिलाने में भूमिका निभा रही है। प्राकृतिक सिंदूर की खेती से राज्यपाल उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था सिंदूर का उत्पादन होगा और उसका खाने में भी प्रयोग होगा। पहली बार विश्व मे नीरा से ऐसा लिक्विड तैयार हुआ है कि वह 6 महीने तक टिका रह सकता है, बीएयू उपलब्धि हासिल कर रही है, नैक ए ग्रेड मिला है इससे भी ऊपर मिलना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मधुबनी में CM ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास, प्रगति यात्रा में की घोषणाओं पर काम शुरू…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img