नीतीश ने फिर दिया चुनावी तोहफा, सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग का गठन का किया ऐलान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बिहार में जो भी योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है कि नीतीश कुमार उसे तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। साथ ही पार्टियों का बैठकों का दौर जारी है। चुनाव से पहले नीतीश कुमार कई बड़े ऐलान करके बिहारवासियों को सौगात दे रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर लिया एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने राज्य में ‘बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’ के गठन का ऐलान कर दिया है। इस आयोग का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना और उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करना होगा।

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे – नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।

यह भी देखें :

‘समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने व उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा’

नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने व उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश का ऐलान, अब बिहार में पत्रकारों को मिलेगा 15 हजार रुपए पेंशन

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

नीतीश के बाद निशांत को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, विजय...

पटना : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बाद अब उनके बेटे व जदयू नेता निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।...

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 18 अप्रैल को रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग...

Jharkhand:  भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे नारी...

24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, CM सम्राट पेश...

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। 24 अप्रैल को आयोजित इस सत्र में...

Lohardaga में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, संदीप कुमार मीणा बनें नए उपायुक्त;...

Jharkhand: झारखंड सरकार ने कई जिलों के डीसी एसपी का तबादला कर दिया है। झारखंड के लगभग 65 अधिकारियों का तबादला किया गया है...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img