असमाजिक तत्वों ने तोड़ी 2 शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियां, लोगों में आक्रोश, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

नवादा : नवादा जिले में दो शिव मंदिर में स्थापित शिव जी, नंदनी, भगवान विश्वकर्मा और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के गोनावा में शनिवार रात की है। बताया जाता है कि गोनावा गांव में दो शिव मंदिर में स्थापित पत्थर की मूर्ति को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

DIARCH Group 22Scope News

घटनास्थल DM, SP, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई अधिकारी पहुंचे, लिया हालात का जायजा

वहीं सूचना पर डीएम रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, बीडीओ आलोक रंजन और थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने मंदिर स्थल पर पहुंच कर जायजा लेते हुए दोषियों को चिह्नित कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गोनावा वार्ड-4 के वार्ड पार्षद राजेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त मूर्ति को विधिपूर्वक विसर्जित करने के बाद फिर से नई मूर्ति स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी।

Nawada Murti 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बेगूसराय मंदिर तोड़फोड़ : पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...