सिपाही भर्ती परीक्षा : आरा में कड़ी सुरक्षा के बीच 24 केंद्रों पर होगा एग्जाम

आरा : आरा शहर के 24 केंद्र पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आज यानी रविवार को हो रहा है। सिपाही भर्ती के चौथे चरण का एग्जाम आज हो रहा है। 19 हजार 838 पदों पर बहाली होगी। 38 जिलों में 627 सेंटर्स बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। दो घंटे की परीक्षा होगी। यह परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। सुबह 11 बजे तक अभ्यर्थियों को अपना स्थान ग्रहण कर लेना है। इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Goal 7 22Scope News

DIARCH Group 22Scope News

सिपाही भर्ती परीक्षा – डिजिटल बायोमेट्रिक तरीके से उनके दोनों हाथ के अंगूठे का निशान एवं फोटो लिया जाएगा

आपको बता दें कि केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ कराने की जिम्मेवारी आप सभी की है। परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के डिजिटल बायोमेट्रिक तरीके से उनके दोनों हाथ के अंगूठे का निशान एवं फोटो लिया जाएगा व वीडियोग्राफी भी होगी। परीक्षा के अंतिम 30 मिनट मे अभ्यर्थियों को टॉयलेट/शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Ara Exam 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 15 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...