झारखंड में 10 से अधिक नदियां उफान पर, 3 दिन का रेड अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में जुलाई माह में पहली बार 10 से अधिक नदियां के उफान पर आने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। राज्य के 315 गांव बाढ़ के डूब क्षेत्र में आ गए हैं और इन गांवों के निवासियों को सतर्क किया गया है। वहीं, चांडिल जलाशय क्षेत्र के 116 डूब क्षेत्र गांवों में से 19 गांव के लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है, उनमें रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, बोकारो और धनबाद शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले भी संभावित भारी वर्षा की चपेट में हैं।

राज्य के जल संसाधन विभाग ने दामोदर, स्वर्णरेखा, उत्तरी कोयल, शंख और अजय जैसी प्रमुख नदियों के बेसिन की लगातार निगरानी शुरू कर दी है। राजधानी रांची में स्वर्णरेखा, हरमू और पोटपोटो नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दामोदर, पंचेत कोयल और बराकर नदियां भी उफान पर हैं।

झारखंड में 10 से अधिक नदियां उफान पर – जिलावार स्थिति:

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है और जिला प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों और जलाशयों के आसपास न जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...