Advertisment

आरक्षण वर्गीकरण में नीतीश पीछे हटे, मांझी ने कहा ‘राज्य की सरकार…’

गयाजी: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नए जिला कार्यालय शनिवार को सुरहरी मोड़ पर उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने किया। इसी मौके पर पार्टी का स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। पहले तक पार्टी का संचालन मांझी के निजी आवास से ही होता था। कार्यक्रम में मांझी ने राजनीतिक अंदाज में प्रदेश सरकार का बचाव किया और विपक्ष पर पलटवार भी किया।

उन्होंने साफ कहा कि राज्य में हो रही हत्याएं कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि घरेलू रंजिश के परिणाम हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जहां क्राइम हुआ है, वहां कार्रवाई हो रही है, अपराधी पकड़े जा रहे हैं, इनकाउंटर भी हो रहे हैं। मांझी ने 90 के दशक को घसीटते हुए राजद पर निशाना साधा। बोले कि वो दौर कोई भूल नहीं सकता। तब हमारे समाज की जमीन छीनी जाती थी, हत्याएं होती थीं, और अपराधियों से डील किया जाता था। अब हालात बदले हैं। कानून चल रहा अपना काम कर रहा है। आरक्षण के वर्गीकरण पर भी मांझी ने खुलकर बोला।

यह भी पढ़ें – गयाजी में चिराग पासवान को कार्यकर्ताओं ने पहनाया सोने का मुकुट, कहा…

कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक कह चुका है कि वर्गीकरण जरूरी है। नीतीश कुमार ने पहल तो की थी, लेकिन फिलहाल कदम पीछे खींच लिया। सरकार को इसे लागू करना चाहिए। ताकि भुइयां-मुशहर जैसे उपेक्षित समाजों को हक मिले। उन्होंने विरोध करने वालों पर भी तंज कसा कि जो विरोध कर रहे हैं, वही लोग सालों मलाई खा गए। अब नहीं चाहते कि वंचित समाज को भी फायदा हो। हमारा समाज बहुत पीछे है, अब न्याय चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NDA में सब ठीक है? एक बार फिर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से चिराग पर…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...