Gumla: जिले के मत्स्य कृषक ओम प्रकाश साहू के कार्यों की पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की सराहना, जिले के लिए गौरव

Gumla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में गुमला जिले के मत्स्य कृषक ओम प्रकाश साहू द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। यह पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है, जिससे न केवल गुमला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है, बल्कि जिले में जल कृषि के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की भी व्यापक पहचान बनी है।

Gumla: ओम प्रकाश साहू के कार्यों की ‘मन की बात’ में मिली सराहना

ओम प्रकाश साहू (ग्राम कुम्हारी, बसिया प्रखंड), जो कभी मुख्यधारा से से अलग होकर ठेकेदारी जैसे कार्यों में लगे थे, वर्ष 2024 में झारखंड सरकार से चार तालाबों की बंदोबस्ती लेकर मत्स्य पालन की दिशा में आगे बढ़े। आज वे 40 क्विंटल से अधिक मछली उत्पादन कर 4-5 लाख रुपये सालाना आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी पत्नी इन्दुमती देवी को वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मध्यम आरएएस इकाई का लाभ प्राप्त हुआ है।

Gumla: ज्योति लकड़ा को भी इस क्षेत्र में मिला था सम्मान

गुमला जिले में मत्स्य के क्षेत्र में ज्योति लकड़ा को भी कुछ दिनों पूर्व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कृषि कार्य के लिए सम्मानित किया गया था, जो बसिया प्रखंड के एक सक्रिय मत्स्य मित्र हैं, मत्स्य पालन को आजीविका का मुख्य आधार बनाकर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषकों को प्रशिक्षण, जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी कर रहे हैं। वर्ष 2022-23 में उन्हें फिश फीड मिल योजना के अंतर्गत सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने मछली उत्पादन के साथ-साथ फीड प्रबंधन में भी उत्कृष्टता प्राप्त की है। वे 150 से अधिक ग्रामीणों को प्रेरित कर चुके हैं, जिन्होंने मत्स्य पालन को अपनाकर अपनी आजीविका को नया स्वरूप दिया है।

जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता ने बताया कि वर्ष 2020-21 से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में अब तक 157 लाभुकों को जोड़ा जा चुका है। जिले में बायो फ्लॉक तालाब, एक्वाकल्चर सिस्टम, ग्रो-आउट तालाब, फिश फीड मिल जैसे नवाचारों को बढ़ावा देकर मत्स्य पालन को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा रहा है। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला लाभुकों को योजनाओं के अंतर्गत 60 प्रतिशत अनुदान, एवं अन्य को 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

नारिकेला पंचायत में चरकी देवी, बबीता देवी एवं प्रीति देवी जैसे महिला समूहों द्वारा 16 ग्रो-आउट तालाबों का क्लस्टर तैयार किया गया है, जिससे सामूहिक मत्स्य पालन और महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। नारिकेला क्षेत्र में ही विभिन्न योजनाओं से लगभग 150 से अधिक मत्स्य किसान जुड़ कर मत्स्य पालन से जुड़े है। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने ओम प्रकाश साहू के कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी, उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है।

Gumla: उपायुक्त ने कहा

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने इस अवसर पर कहा, “प्रधानमंत्री जी द्वारा जिले के किसानों की सराहना होना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह दिखाता है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर प्रतिबद्धता के साथ किया गया कार्य किस प्रकार राष्ट्रीय पहचान बना सकता है। नारिकेला में निरीक्षण के बाद जिले के अन्य प्रखंडों में भी मॉडल फिश फॉर्म की स्थापना की जा रही है।”

मत्स्य पालन के माध्यम से न केवल स्थानीय स्तर पर आजीविका के सशक्त साधन सृजित हो रहे हैं, बल्कि यह कुपोषण उन्मूलन और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। गुमला जैसे लैंड लॉक राज्य में यह क्षेत्र अब विदेशी मुद्रा अर्जन, स्वरोजगार और ग्रामीण सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनता जा रहा है।
गुमला से अमित की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img