Gumla : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ग्रो आउट तालाब और लघु फिश फीड मील का उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

Gumla : गुमला जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज बसिया एवं पालकोट प्रखंडों में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत निर्मित ग्रो आउट तालाब और लघु फिश फीड मिल (02 टन प्रतिदिन क्षमता वाले) का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्राम टोटो, प्रखंड गुमला में महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में क्रियान्वित लघु फिश फीड मिल और ग्रो आउट तालाब निर्माण योजना का अवलोकन किया। इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा योजना की प्रगति और इसके अंतर्गत प्राप्त लाभों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

बसिया प्रखंड के कुम्हारी ग्राम में वर्ष 2022-23 के दौरान निर्मित लघु फिश फीड मिल, जिसे श्रीमती ज्योति लकड़ा द्वारा संचालित किया जा रहा है, का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2023-24 में बसिया प्रखंड की सरना महिला मंडल समूह की श्रीमती दुलारी और पालकोट प्रखंड के खिजूर महिला मंडल समूह की श्रीमती सुशेना लकड़ा द्वारा संचालित लघु फिश फीड मिल का भी अवलोकन किया गया।

चीग min 22Scope News

योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। लघु फिश फीड मिल योजना की कुल प्राक्कलित राशि ₹30 लाख है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और महिला वर्ग के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत (₹18 लाख) अनुदान और अन्य वर्गों के लिए 40 प्रतिशत (₹12 लाख) अनुदान प्रदान किया गया। इसी प्रकार, ग्रो आउट तालाब योजना की कुल प्राक्कलित राशि ₹7 लाख है, जिसमें उक्त वर्गों को 60 प्रतिशत (₹4.20 लाख) अनुदान और अन्य वर्गों को 40 प्रतिशत (₹2.80 लाख) अनुदान दिया गया।

निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि इन तालाबों में मत्स्य पालन के साथ-साथ बत्तख पालन भी किया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभाव और क्रियान्वयन की प्रशंसा करते हुए संबंधित विभागों को निरंतर निगरानी और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती कुसुम लता, बसिया एवं पालकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम (जेएसएलपीएस), एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Darbhanga MLC Election Result: 60 घंटे की मतगणना के बाद पलटा...

Darbhanga MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद)...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में 28,951 सहकारी समितियों की समीक्षा,...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में सहकारी समितियों को मजबूत बनाने, किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व अन्य...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में 1,03,445 विकास कार्यों का...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सेवा संकल्प एवं...