Advertisment

Bank Holidays: अगस्त में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, देखिए पूरी लिस्ट

Bank Holidays: अगर आप अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो जल्द कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2025 के बैंक अवकाश (Bank Holidays) की सूची जारी कर दी है। इस बार अगस्त में कुल 15 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, साथ ही स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।

देशभर में सार्वजनिक और निजी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राज्यों के अनुसार वहां के स्थानीय पर्व और त्योहार की वजह से भी बैंक बंद रहते हैं।

Bank Holidays: अगस्त महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 3 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 8 अगस्त (शुक्रवार) – तेंडोंग लो रुम फात, केवल ओडिशा और सिक्किम में बैंक बंद
  • 9 अगस्त (शनिवार) – रक्षा बंधन और झूलन पूर्णिमा (कई राज्यों में) + दूसरा शनिवार
  • 10 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 13 अगस्त (बुधवार) – देशभक्ति दिवस, केवल इम्फाल (मणिपुर) में बैंक बंद
  • 15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस + जन्माष्टमी + पारसी नव वर्ष – देशभर में अवकाश
  • 16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (श्रावण वध-8) + कृष्ण जयंती – कई राज्यों में बैंक बंद
  • 17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर बिक्रम की जयंती, अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद
  • 23 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद
  • 24 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव तिथि, गुवाहाटी (असम) में बैंक बंद
  • 27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी / संवत्सरी – कई राज्यों में अवकाश
  • 28 अगस्त (गुरुवार) – नुआखाई (भुवनेश्वर, पणजी) – बैंक अवकाश
  • 31 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

नोट: चूंकि बैंक अवकाश कुछ राज्यों में स्थानीय पर्वों पर आधारित होते हैं, इसलिए अपने शहर की बैंक शाखा से अवकाश की पुष्टि जरूर कर लें।

Highlights

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...