Jamshedpur: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क को किया जाम

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 से एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिलीप महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है।

Jamshedpur: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप महतो रात में मंदिर सजाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सुबह उनका शव एक घर के बाहर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों ने आरोप लगाया कि पीठ पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने और परिजनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि की जा सकेगी।

Jamshedpur: घटना को लेकर किया सड़क को जाम

वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने उलीडीह थाना के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...