चचेरे देवर के प्यार में पागल भाभी, पकड़ी गई प्रेमी संग रंगे हाथ, गांव में मचा बवाल

कटिहार : कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र स्थित पंचवर्गा गांव में एक शर्मनाक प्रेम कांड का पर्दाफाश हुआ। जब शादीशुदा महिला और एक बच्ची की मां कविता कुमारी अपने चचेरे देवर जीत कुमार साह के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ी गई। लड़की के नाना छेदी सिंह ने दोनों को दिनदहाड़े पकड़ा। फिर क्या था गांव में हड़कंप मच गया, दोनों की हाथ बांधकर जमकर धुनाई भी हुई।

Goal 7 22Scope News

कविता ने अपने प्रेमी जीत को पश्चिम बंगाल से बुलाकर ननिहाल में छुपा रखा था

बताया जा रहा है कि कविता ने अपने प्रेमी जीत को पश्चिम बंगाल से बुलाकर ननिहाल में छुपा रखा था। कविता की शादी तीन साल पहले मालदा निवासी टिंकू साह से हुई थी, लेकिन अब वो पति को छोड़कर प्रेमी संग जिंदगी बिताने पर अड़ी है। हैरानी की बात ये है कि जीत की खुद की शादी तीन अगस्त को तय है। बावजूद इसके वह चचेरी भाभी के प्यार में दीवाना बना हुआ है। गांव में पंचायत बैठी, बात लिखित तलाक तक पहुंची। तीन घर उजड़ गए और एक डेढ़ साल की बच्ची का भविष्य अधर में लटक गया। अब गांव में हर गली-मोहल्ले में यही चर्चा है, ये प्यार नहीं आफत है।

यह भी पढ़े : फर्जी DEO बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...