फर्जी DEO बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

बांका : फर्जी DEO – साइबर थाना बांका ने फर्जीवाड़ा कर शिक्षकों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को जिला शिक्षा पदाधिकारी बताकर सरकारी मोबाइल नंबर और ई-शिक्षा कोष का दुरुपयोग कर रहे थे। मामले का खुलासा अमरपुर के मध्य विद्यालय लौसा के प्रधानाध्यापक की शिकायत पर हुआ।

Goal 7 22Scope News

फर्जी DEO – SP के निर्देश पर DSP ने टीम गठित कर पटना, नवादा व नालंदा में की छापेमारी

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर डीएसपी अनूपेश नारायण के नेतृत्व में गठित टीम ने पटना, नवादा और नालंदा में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। जिसमें चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया जो सभी नालंदा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सैनी कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार और संतोष कुमार सभी नालंदा जिले के फरासपुर गांव निवासी हैं। इनके पास से पांच मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़े : नवगछिया में एक बार फिर जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...