कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड : बेटी का पिंडदान करने गयाजी पहुंचे माता-पिता

गयाजी : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना बाद कोलकाता से महिला डॉक्टर को मोक्ष दिलाने के लिए उनके माता-पिता गयाजी को पहुंचे। गयाजी पहुंचकर उन्होंने अपनी बेटी की मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान का कर्मकांड किया।

Goal 7 22Scope News

जो काम हमारी बेटी को हमारे लिए करना चाहिए था, वह हमें करना पड़ रहा है – माता-पिता

उन्होंने कहा कि जो काम हमारी बेटी को हमारे लिए करना चाहिए था, वह हमें करना पड़ रहा है। इसका दुख है। लेकिन जो हुआ, उसमें हमें न्याय मिलना चाहिए। कोलकाता के आर्जिकर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्याकांड के करीब एक साल होने को हैं। इसके बीच घटना की शिकार महिला डॉक्टर के मोक्ष की कामना को लेकर कोलकाता से माता-पिता गयाजी को पहुंचे। विष्णु पद मंदिर परिसर स्थित शंकराचार्य मठ में पिंडदान का कर्मकांड शुरू किया।

इसके बाद विष्णुपद गर्भगृह, प्रेतशिला और अक्षयवट में पहुंचकर कर्मकांड पूर्ण किया। पिंडदान का कर्मकांड करने पहुंचे माता-पिता काफी भावुक हुए थे। उन्होंने कहा कि जिस काम को हमारी बेटी करती, वह काम हमें करना पड़ रहा है। इसका काफी दुख है। वे चाहते हैं कि देश भर से उन्हें सहयोग मिले। ताकि हमारी बेटी के साथ जो घटना हुई, उसमें जो भी लोग संलिप्त हैं, सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी देखें :

कोलकाता सरकार ने घटना के बाद सबूत मिटाए – पिता शेखर रंजन देवनाथ

पिता शेखर रंजन देवनाथ ने कहा कि कोलकाता सरकार ने घटना के बाद सबूत मिटाए। घटना में संलिप्तों की पहुंच काफी दूर तक है। फिलहाल इस घटना की जांच सीबीआई भी कर रही है, लेकिन अपेक्षित न्याय नहीं मिल रहा। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी लिखा है लेकिन अबतक संतोषजनक कोई न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। इसे लेकर वे लोग काफी दुखित है।

मां ने कहा कि इस घटना में कई लोग शामिल है। सभी को फांसी की सजा हो। पिता शेखर रंजन देवनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा है। मुख्यमंत्री यदि दबाव बनाए तो प्रधानमंत्री स्तर से काम होगा और उन्हें न्याय मिल सकता है।

यह भी पढ़े : कोलकाता डॉक्टर म’र्डर केस : बेतिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...