Commercial Advertisment

मगध विश्वविद्यालय में डिलीट शोध प्रबंध जमा करने से पूर्व अशोक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्राप्त किया आशीर्वाद

पटना : मगध विश्वविद्यालय में आज यानी गुरुवार को ‘The Relevance of Caste survey : A Socio-Political-Study in Bihar’ (जातिगत सर्वेक्षण की प्रासंगिकता : बिहार में एक सामाजिक-राजनैतिक अध्ययन) विषय पर डिलीट शोध प्रबंध जमा करने से पूर्व बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने अपने मानस पिता एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायक नेतृत्व, सुशासन और ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति ने ही उन्हें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में इस ऊँचाई तक पहुंचने की प्रेरणा दी।

CM नीतीश ने अशोक चौधरी को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. अशोक चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनका शोध कार्य न केवल बिहार बल्कि देशभर के प्रशासनिक और सामाजिक ढांचे के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इस भावुक और प्रेरक भेंट के दौरान बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव सह जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह भी उपस्थित रहे। यह अवसर न केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बिहार के नेतृत्वकर्ता ज्ञान, अध्ययन और अनुसंधान को कितनी प्राथमिकता देते हैं।

यह भी पढ़े : CM ने वाणावरक्षेत्र के विकास कार्य का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...