विष्णुपद मंदिर में डिप्टी सीएम ने टेका माथा, फिर बोले- अब बिहार को कोई नहीं कर पाएगा बदनाम

गयाजी : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को गयाजी की पावन धरती पर आकर अपना दौरा धार्मिक आस्था से शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें दर्शन कराया। फिलहाल डिप्टी सीएम एनडीए के घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद डिप्टी सीएम एक बजे शहर के टाउन स्कूल के सभागार में किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह में शरीक होंगे। इसकेबाद दो बजे वे समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक में भाग लेंगे। इसकी तैयारी जोरशिर से की गई है।

DIARCH Group 22Scope News

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सीधे मां मंगला गौरी के दरबार पहुंचे

इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे मां मंगला गौरी के दरबार पहुंचे। पर्वत की चोटी पर स्थित इस सिद्ध पीठ में उन्होंने मां की आराधना की और बिहार के विकास और सामाजिक शांति की कामना की। पूजा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भगवान हों, वहां भय और भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं होता। अब बिहार को कोई बदनाम नहीं कर पाएगा।

यह भी देखें :

जो लोग चोर मचाए शोर की तर्ज पर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, वे सावधान हो जाएं – विजय सिन्हा

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो लोग चोर मचाए शोर की तर्ज पर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, वे सावधान हो जाएं। बिहार अब अपराध और अराजकता नहीं, बल्कि सुशासन और संकल्प का परिचायक बनेगा। उन्होंने खुद को अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के संकल्पों का हनुमान बताया और कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना ही अब मुख्य लक्ष्य है। अब कोई आसुरी प्रवृति के लोग सोने की लंका नहीं बना पाएगा। डिप्टी सीएम का यह बयान राजनीतिक रूप से भी बड़ा संदेश है। एनडीए में फिर से मजबूती दिख रही है और कार्यकर्ताओं से उनकी खास मुलाकात इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। धार्मिक नगरी गया में उनके इस दौरे ने चुनावी हलचल भी तेज कर दी है।

यह भी पढ़े : ‘CAG रिपोर्ट पर विपक्ष का आरोप गलत, केवल कर रही है हंगामा’

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...