Pakur : ऑटो में यात्रा के दौरान तीन माह का मासूम चोरी, महिला पर अपहरण का आरोप…

Pakur : जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तीन महीने के मासूम बच्चे को ऑटो में यात्रा के दौरान कथित रूप से एक महिला द्वारा चुरा लिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Giridih : टला बड़ा ट्रेन हादसा, कोडरमा-कोवाड़ रेलमार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी से मची अफरातफरी… 

पीड़िता ने बताया कि वह अपने तीन माह के बच्चे के साथ हिरणपुर से मोहनपुर ऑटो से जा रही थीं। ऑटो में पहले से बैठी एक महिला ने उनसे सहानुभूति जताते हुए बच्चे को कुछ देर के लिए गोद में ले लिया। पीड़िता के अनुसार, उसी दौरान उस महिला ने उनके सिर पर हाथ फेरा, जिसके बाद उन्हें होश नहीं रहा कि आगे क्या हुआ।

Breaking : बाबूलाल मरांडी का तंज-“मंईयां योजना दम तोड़ दे तो आश्चर्य नहीं” 

Pakur : हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत

Pakur : जानकारी देता पीड़ित
Pakur : जानकारी देता पीड़ित

कुछ समय बाद जब महिला और बच्चा दोनों ऑटो से लापता मिले, तब उन्हें संदेह हुआ कि महिला ने ही उनके बच्चे को चुरा लिया है। घबराई मां ने तत्काल हिरणपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी। हिरणपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात महिला की पहचान और बच्चे की बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ऑटो चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

Bokaro : “बधाई हो बेटी हुई है”, उपायुक्त ने दी बेटियों को सम्मान 

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की है। बच्चा अभी तक बरामद नहीं हुआ है, परंतु पुलिस टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Garhwa Murder : मवेशी चराने गए शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने… 

Ranchi : बच्ची के अपरहण मामले में चार गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Breaking : कांके में युवती पर पेट्रोल फेंकने की साजिश का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार… 

Babulaal vs Hemant : सीआईडी की ‘सक्रियता’ पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले-कहीं सरकार के लिए न बन जाए जी का जंजाल… 

Palamu : जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro Crime : वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ दो गुट, हथियार समेत तीन गिरफ्तार… 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...