Advertisment

Babulaal vs Hemant : सीआईडी की ‘सक्रियता’ पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले-कहीं सरकार के लिए न बन जाए जी का जंजाल…

Babulaal vs Hemant

Ranchi : झारखंड की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए सीआईडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कटाक्ष करते हुए बाबूलाल ने कहा कि हो सकता है मुख्यमंत्री तक यह सूचना न पहुंचाई जा रही हो या फिर जानबूझकर रोकी जा रही हो कि इन दिनों राज्य का सीआईडी विभाग कुछ ‘जरूरत से ज़्यादा सक्रिय’ हो गया है।

Breaking : कांके में युवती पर पेट्रोल फेंकने की साजिश का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार… 

मरांडी ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए लिखा, “मेरी राय है कि आप अपने अन्य स्रोतों से भी इस विभाग की गतिविधियों पर नजर रखें। क्योंकि ऐसा न हो कि यह विभाग सरकारी तंत्र की छवि को धूमिल करने वाला ‘उगाही और निजी हित’ साधने का जरिया बन जाए।”

Palamu : जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार 

Babulaal vs Hemant : सोचा पहले की तरह यह बिन मांगी सलाह आपको दे ही दूं

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर सरकार आंख मूंदे बैठी रही तो एक दिन यही विभाग उनके लिए ‘जी का जंजाल’ बन सकता है। बाबूलाल मरांडी ने व्यंग्यात्मक लहजे में जोड़ा, “सोचा पहले की तरह यह बिन मांगी सलाह आपको दे ही दूं।”पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान उस वक्त आया है जब राज्य में विभिन्न जांच एजेंसियों की गतिविधियों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।

Babulaal vs Hemant : सीआईडी की ‘सक्रियता’ पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले-कहीं सरकार के लिए न बन जाए जी का जंजाल… 

बाबूलाल मरांडी के इस बयान से साफ है कि वे हेमंत सरकार पर दबाव बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं और सीआईडी जैसे संस्थानों के दुरुपयोग का मुद्दा उछालकर प्रशासनिक प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।सरकार की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

JPSC Success Story : हामर बेटियईन केकरो से कम हथिन का-दो आदिवासी सगी बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ बनी अफसर… 

Breaking : इस शख्स ने दी थी केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी, चौंकाने वाला खुलासा… 

Giridih ACB Raid : सरकारी क्लर्क के घर एसीबी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई 

Breaking : शादी का झांसा देकर नर्स से यौन शोषण, फार्मेसिस्ट डिटेन… 

Bokaro : बच गए रे बाबा! तेलमोचो पुल से दामोदर नदी में कूदे तीन युवक, गोताखोरों ने बचाया… 

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...