चक्रधरपुर रेल मंडल के रंगड़ा-करमपता रेलखंड पर नक्सली आईईडी विस्फोट, रेल पटरी को उड़ाया

चक्रधरपुर: भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पांच राज्यों में घोषित बंद के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत ओडिशा के रंगड़ा-करमपता रेलखंड को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट किया। इस विस्फोट में रेल पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि यह विस्फोट नक्सलियों के द्वारा किया गया है, जो पांच राज्यों में सक्रियता के साथ बंद और विरोध-प्रदर्शन में शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, ताकि जल्द से जल्द रेल परिचालन को सामान्य किया जा सके। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे रेलखंड को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और संभावित अन्य आईईडी की भी तलाश की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि नक्सली किस तरह से विकास के प्रतीकों और जनता की सुविधाओं को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है।


लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...