वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, रांची की पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति

रांची: रांची के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद पत्रकारिता जगत और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों से शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है।

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, रांची की पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, रांची की पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति

हरिनारायण सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव समर्पित किया। उन्होंने प्रभात खबर में वर्षों तक सक्रिय भूमिका निभाई और इसके बाद हिंदुस्तान अखबार में संपादक के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनाई। वर्तमान में वे आजाद सिपाही अखबार में संपादक की भूमिका में कार्यरत थे।

उनके निधन को रांची की पत्रकारिता जगत ने एक अपूर्णनीय क्षति बताया है। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पत्रकारों, शुभचिंतकों और समाजसेवियों का तांता लगा हुआ है।

हरिनारायण सिंह की लेखनी ने हमेशा जनहित, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल कायम की थी। वे न केवल एक वरिष्ठ पत्रकार थे, बल्कि एक मार्गदर्शक भी थे, जिन्होंने कई युवा पत्रकारों को दिशा दिखाई।

उनके निधन पर पत्रकार संगठनों, संपादकों और मीडिया संस्थानों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...