सरकार प्रायोजित है भाषा विवाद- पीएन सिंह

Dhanbad– बोकारो धनबाद में भोजपुरी, मगही, अंगिका का जारी विरोध के बीच धनबाद के सांसद पीएन सिंह

ने हेमंत सरकार भाषा विवाद के नाम पर अपनी नाकामियों को छुपाने का आरोप लगाया है.

पीएन सिंह ने कहा है कि यह पूरा विरोध प्रर्दशन सरकार प्रायोजित है ताकि मुख्य मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाया जा सके. हेमंत सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरिया देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार इसमें पूरी तरह असफल हुई,

उसी असफलता को भाषा विवाद की आड़ में छुपाया जा रहा है.

यदि पुतला जलाने से युवाओं को नौकरी मिलती है तब मैं खुद भी जलने के लिए तैयार हूं- राज सिन्हा

इस बीच धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि यदि  मेरा पुतला जलाने से झारखंड के

लाखों युवाओं को नौकरी मिल जाती है तो मैं खुद भी जलने को तैयार हूं.

vlcsnap 2022 02 05 16h28m00s859 22Scope News

राज सिन्हा ने भोजपुरी, मगही, अंगिका का जारी विरोध के लिए सरकार को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि सरकार पर मुख्य मुद्दे

से भटकाने के लिए इस विवाद को हवा दे रही है.

सरकार की मंशा है कि युवा इस विवाद में फंसे रहे और युवाओं की नौकरी और रोजगार का मुद्दा गौण हो जाय.

आज तो आदिवासी-मूलवासियों की सरकार है, यह निर्णय भी सरकार का है और समाधान भी सरकार को ही करना है.

बता दें कि धनबाद और बोकारो में भोजपुरी मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल किए जाने के

बाद लगातार विरोध हो रहा है. इन भाषाओं के विरोध में मानव श्रृंखला भी निकाली गयी थी.

इसके साथ ही सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाल कर

प्रर्दशनकारियों ने अपना मुंडन भी करवाया था.

रिपोर्ट- राजकुमार 

सरकार प्रायोजित है भाषा विवाद, सरकारी कॉलनियों की भाषा है भोजपुरी-मगही- लालचंद महतो

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...