Breaking : गुरुजी के निधन पर राहुल गांधी, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने जताया शोक…

Breaking 

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उन्होंने जीवनभर आदिवासी समाज, वंचितों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

ये भी पढ़ें- Breaking : शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक जारी, 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद… 

Breaking : गुरुजी एक प्रख्यात राजनेता थे-नीतीश कुमार

उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, गुरुजी एक प्रख्यात राजनेता थे, जिनका झारखंड की राजनीति में अमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से देश की राजनीति और समाज दोनों को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

ये भी पढ़ें- Breaking : शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक कहा-आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़ को खो दिया… 

Breaking : आदिवासी अधिकारों के लिए उनका योगदान ऐतिहासिक है-तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, शिबू सोरेन गरीब, वंचित, उपेक्षित और मेहनतकश वर्गों की आवाज़ थे। सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों के लिए उनका योगदान ऐतिहासिक है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Breaking : “झारखंड की आत्मा गुरुजी”, दिशोम गुरु के निधन पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, लुईस मरांडी और रामचंद्र सिंह ने जताया शोक… 

Breaking : आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ थे गुरुजी-राहुल गांधी

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन को एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा, सोरेन जी आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ थे। उनके नेतृत्व में झारखंड आंदोलन ने दिशा पाई। उनके संघर्ष और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Palamu : डायन कहकर उगला जहर, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष-6 लोग लहूलुहान… 

Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन 

Giridih Accident : खेत जा रही महिलाओं को टैंकर ने कुचला, एक की दर्दनाक मौत तीन घायल… 

Bokaro : पुलिस के साथ धक्का मुक्की, पिस्टल छीनने का प्रयास, आरोपी सलाखों के पीछे… 

Chaibasa : नक्सली हमले से दहला झारखंड-उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र, रेल ट्रैक उड़ाया-एक की मौत, एक घायल… 

Ranchi Crime : झारखंड में 2.99 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जमशेदपुर से आरोपी गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री रामदास सोरेन के हालात जानने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, संजय यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो मौजूद 

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...