Advertisment

Palamu : डायन कहकर उगला जहर, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष-6 लोग लहूलुहान…

Palamuमेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चुकरु गांव में शनिवार देर रात दो सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में लाठी-डंडों की मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में एक महिला सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन 

Palamu : तीन की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

घायलों की पहचान विनोद सिंह, निरंजन सिंह, दिलीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, उषा देवी और सूरज सिंह के रूप में हुई है। सभी घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पलामू लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, विनोद सिंह, उषा देवी और चंद्रदीप सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें-  Breaking : वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक 

Palamu :  डायन कहने पर बढ़ा मामला

घटना को लेकर घायल महिला उषा देवी ने बताया कि विवाद की शुरुआत उनके भसुर विनोद सिंह और पति चंद्रदेव सिंह के बीच खेत से लौटने के बाद हुई। विनोद सिंह ने उन्हें कथित तौर पर डायन कहकर अपमानित किया, जिससे मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : नशे की लत ने ली जान, घरेलू हिंसा में युवक की दर्दनाक मौत… 

देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur Murder : महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : सिमडेगा में बिजली की चपेट में आने से ससुर और बहू की दर्दनाक मौत, एक गंभीर… 

Hazaribagh : डंकी रुट के जरिये भेजता था अमेरिका, किंगपिन समेत चार गिरफ्तार… 

Bokaro Murder : चल रहा था अवैध जुए का धंधा, नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर दी शख्स की हत्या, लूटपाट के… 

Giridih : धनवार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत 

Bokaro Breaking : रामगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेट्रोलियम टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत… 

Breaking : वाइन शॉप के पास अज्ञात अपराधियों ने की अंधाधुन फायरिंग, संचालक घायल… 

Bokaro Crime : आस्था ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूटकांड का खुलासा, 11 अपराधी सलाखों के पीछे… 

 

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...