Chaibasa : नक्सली हमले से दहला झारखंड-उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र, रेल ट्रैक उड़ाया-एक की मौत, एक घायल…

Chaibasa : झारखंड और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत को अंजाम देते हुए करमपदा-रेंगड़ा रेल मार्ग को निशाना बनाया। आज सुबह नक्सलियों ने इस रेलखंड पर दो स्थानों पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगा रखे थे। इनमें से एक आईईडी को विस्फोट कर रेल ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचाया गया, जिससे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : झारखंड में 2.99 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जमशेदपुर से आरोपी गिरफ्तार… 

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब रेलवे की पेट्रोलिंग टीम में शामिल की-मैन एतवा उरांव और बुधराम मुंडा नियमित जांच के लिए रेल पटरी पर निकले थे। इसी दौरान एतवा उरांव नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। धमाका इतना भीषण था कि एतवा उरांव के दोनों पैर उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Palamu : डायन कहकर उगला जहर, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष-6 लोग लहूलुहान… 

Chaibasa : पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वहीं, पीछे चल रहे बुधराम मुंडा भी विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। रेलवे और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन 

उड़ीसा सरकार ने मृतक एतवा उरांव के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुष्टि दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ मंडल आयुक्त पी. शंकर कुट्टी ने की है। रेलमार्ग पर दोबारा संचालन शुरू करने के लिए मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur Murder : महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : सिमडेगा में बिजली की चपेट में आने से ससुर और बहू की दर्दनाक मौत, एक गंभीर… 

Hazaribagh : डंकी रुट के जरिये भेजता था अमेरिका, किंगपिन समेत चार गिरफ्तार… 

Bokaro Murder : चल रहा था अवैध जुए का धंधा, नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर दी शख्स की हत्या, लूटपाट के… 

Giridih : धनवार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत 

Bokaro Breaking : रामगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेट्रोलियम टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत… 

Breaking : वाइन शॉप के पास अज्ञात अपराधियों ने की अंधाधुन फायरिंग, संचालक घायल… 

Bokaro Crime : आस्था ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूटकांड का खुलासा, 11 अपराधी सलाखों के पीछे… 

JEE Main 2027: पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू, 500 रुपये...

 JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 22 नवंबर तक फॉर्म भरें। लेट फीस 500 रुपये के साथ...

Jharkhand Weather Alert: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 60...

 झारखंड में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट जारी।...

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...