Commercial Advertisment

Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन

Gumla : झारखंड के गुमला जिले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह धरती सिर्फ संस्कृति और संघर्ष की नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं की भी जननी है। गुमला शहर के राजकीय कृत मध्य विद्यालय, मुख्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाला 14 वर्षीय छात्र कृष्ण टाना भगत का चयन इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह खबर मिलते ही विद्यालय में हर्ष का माहौल बन गया और शिक्षक, छात्र सहित स्थानीय लोग भी गर्व से झूम उठे।

Gumla : वेल्डिंग का काम करते हैं पिता

Gumla : शिक्षको में खुशी की लहर
Gumla : शिक्षको में खुशी की लहर

कृष्णा मूल रूप से सिसई प्रखंड के नगर सिसकारी गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में उसका पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश में बस चुका है। पिता वहां वेल्डिंग का कार्य करते हैं, जबकि मां सिलाई का काम संभालती हैं। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद, कृष्णा ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को कभी मरने नहीं दिया। माता-पिता ने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया और यही समर्थन उसकी सफलता की बुनियाद बना।

ये भी पढ़ें-  Breaking : वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक 

Gumla : दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता है कृष्णा

दिसंबर 2024 में रांची में आयोजित ट्रायल में कृष्णा ने बैट्समैन के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उसका चयन इंडिया U-16 टीम में हुआ। वर्तमान में वह सिसई के महुआडीपा में एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता है और प्रतिदिन बस से स्कूल आता-जाता है। शाम को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में कोच ज्ञान सर के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत से अभ्यास करता है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : नशे की लत ने ली जान, घरेलू हिंसा में युवक की दर्दनाक मौत… 

कृष्णा की इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरा गुमला जिला गौरवान्वित है। यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है कि कठिनाइयों के बावजूद अगर जुनून हो, तो मंज़िल दूर नहीं। विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने कृष्णा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अमित राज की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur Murder : महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : सिमडेगा में बिजली की चपेट में आने से ससुर और बहू की दर्दनाक मौत, एक गंभीर… 

Hazaribagh : डंकी रुट के जरिये भेजता था अमेरिका, किंगपिन समेत चार गिरफ्तार… 

Bokaro Murder : चल रहा था अवैध जुए का धंधा, नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर दी शख्स की हत्या, लूटपाट के… 

Giridih : धनवार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत 

Bokaro Breaking : रामगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेट्रोलियम टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत… 

Breaking : वाइन शॉप के पास अज्ञात अपराधियों ने की अंधाधुन फायरिंग, संचालक घायल… 

Bokaro Crime : आस्था ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूटकांड का खुलासा, 11 अपराधी सलाखों के पीछे… 

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...

BGH Bokaro News बोकारो BGH में नवजात बच्ची को 2 लाख...

 बोकारो जनरल अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद 400 रुपये की मांग और नवजात बच्ची को 2 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने...

Bihar Taekwondo Championship Medals: बिहार के इन 4 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय...

Bihar Taekwondo Championship Medals, पटना: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो अंडर-17 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने...