Advertisment

परीक्षा में धांधली के खिलाफ अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, गयाजी कॉलेज मैदान से निकाला जुलूस

गयाजी : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोल दिया है। गया कॉलेज के खेल मैदान में जुटे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बारिश के बावजूद अभ्यर्थियों का जोश कम नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि परीक्षा कंडक्ट करने वाली एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। कई बार पेपर लीक हो जाते हैं या परीक्षा रद्द कर दी जाती है। इससे वर्षों से मेहनत कर रहे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि जो छात्र मेहनत नहीं कर रहे, वे सिस्टम के जरिए चयनित हो रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

पहले परीक्षा TCS लेती थी, अब DTPO एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है – अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले परीक्षा टीसीएस लेती थी, अब डिटीपीओ एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन हालात जस के तस हैं। दोनों एजेंसियों पर धांधली के आरोप लगाए गए। छात्रों की मांग थी कि ऐसी एजेंसी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाए जो पारदर्शी हो और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे। प्रदर्शन में महिला अभ्यर्थियों के साथ-साथ कोचिंग संचालक और अधिवक्ता भी शामिल हुए। अधिवक्ता कृष्णा कुमार ने कहा कि परीक्षा में लगातार घोटाले हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि भरोसेमंद कंपनी को यह जिम्मेदारी दे ताकि लाखों युवाओं के भविष्य की सुरक्षा हो सके।

Gaya Exam 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : Bluetooth से नकल करते पकड़े गए 2 मुन्ना भाई, भेजे गए जेल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...