Hazaribagh : मुझे भी शिबू के पास भेज दो, गुरुजी के जिगरी दोस्त शिबू की फरियाद…

Hazaribagh : झारखंड के महान आंदोलनकारी और पूर्व सीएम दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। उनसे जुड़ी कई स्मृति आज जीवित है। लोग उन पलों को याद कर रहे हैं जो जिससे गुरु जी जुड़े हुए थे। हजारीबाग के रहने वाले शिवकुमार शिबू जो उनके मित्र थे आज उनके आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक जारी, 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद…

Hazaribagh : तीर धनुष छाप पर एक साथ लड़ा था चुनाव

वे अपने दोस्त को यही कह रहे हैं कि वो भी उसे अपने साथ बुला लें, ताकि दोनों मित्र एक साथ मरणोपरांत भी रह सके। यह एक अटूट दोस्ती के वह शब्द है जिसे सुनकर हर एक व्यक्ति भावुक हो जाएगा। शिवकुमार शिव मूल रूप से मंडंई हजारीबाग के रहने वाले हैं। वर्तमान समय में वह कालीबाड़ी रोड स्थित अपने आवास में रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Shibu Soren के निधन पर गंगाराम अस्पताल पहुंचे पीएम, सीएम हेमंत सहित परिवार का बंधाया ढांढस… 

1972 में जब शिबू सोरेन जरीडीह विधानसभा से चुनाव लड़े थे तो वे हजारीबाग विधानसभा से। दोनों का चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप था। उस वक्त अखिल भारतीय झारखंड पार्टी हुआ करती थी, जो बाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्वरूप में आया। 1972 से दोनों की दोस्ती रही। गुरुजी और हजारीबाग के शिव कुमार शिबू ने एक साथ महाजन जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

ये भी पढ़ें- Breaking : दिशोम गुरु के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत का बंधाया ढांढस… 

Hazaribagh : गुरुजी हमेशा शिक्षा पर जोर देते थे

जब भी गुरुजी हजारीबाग आते थे तो शिवा कुमार शिबू से उनकी मुलाकात कचहरी में होती थी क्योंकि शिवकुमार शिबू पैसे से वकील हैं। इन्होंने बताया कि उस वक्त एक नारा दिया गया था कि झारखंड की उच्च शिखर से बागे बागुन ने ललकारा है झारखंड वासियों होश में आओ झारखंड राज्य हमारा है। शिवकुमार शिबू बताते हैं कि गुरुजी हमेशा शिक्षा पर जोर देते थे। उनका कहना था कि जब तक झारखंड के लोग शिक्षित नहीं होंगे वे अपना अधिकार नहीं समझ पाएंगे, इस कारण हर एक व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- गुरुजी Shibu Soren के अंतिम सफर का शिड्युल तय, कल इतने बजे पैतृक गांव नेमरा के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा… 

Hazaribagh : पूंजीपतियों के खिलाफ एक साथ उठाई आवाज

शिवकुमार शिबू शारीरिक रूप से अस्वस्थ है और वह बोलने में भी सक्षम नहीं है, फिर भी इन्होंने इस दौरान अपनी भावुकता जताते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के ऊपर उनके पिता ने बड़ी जिम्मेदारी छोड़कर इस दुनिया से रुखसत हुए हैं। उनके सपने को साकार करना है। जमींदारी अभी भी अवशेष रुप से बचा हुआ है, पूंजीपति गरीबों का शोषण कर रहे हैं इसे खत्म करना जरूरी है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Palamu : डायन कहकर उगला जहर, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष-6 लोग लहूलुहान… 

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन 

Giridih Accident : खेत जा रही महिलाओं को टैंकर ने कुचला, एक की दर्दनाक मौत तीन घायल… 

Bokaro : पुलिस के साथ धक्का मुक्की, पिस्टल छीनने का प्रयास, आरोपी सलाखों के पीछे… 

Chaibasa : नक्सली हमले से दहला झारखंड-उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र, रेल ट्रैक उड़ाया-एक की मौत, एक घायल… 

Ranchi Crime : झारखंड में 2.99 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जमशेदपुर से आरोपी गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री रामदास सोरेन के हालात जानने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, संजय यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो मौजूद 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img