राहुल गांधी मानहानि मामले में कल चाईबासा कोर्ट में होंगे सशारीर पेश

चाईबासा: लोकसभा के नेता राहुल गांधी छह अगस्त को चाईबासा की विशेष अदालत में मानहानि के मामले में पेश होंगे। यह मामला वर्ष 2018 का है, जब 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर भाजपा नेता प्रताप कटियार ने चाईबासा के सीजीएम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व में आदेश दिया था कि मामले की सुनवाई के लिए राहुल गांधी को सशारीर उपस्थित होना आवश्यक है। उसी आदेश के तहत उन पर गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके विरोध में राहुल गांधी ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राहुल गांधी के अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद वारंट पर रोक लगा दी है, बशर्ते कि वे छह अगस्त को विशेष अदालत में उपस्थित हों।

राज्य कमेटी को राहुल गांधी के कोर्ट में पेश होने की सूचना केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पहले ही दे दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, सह-प्रभारी बेला प्रसाद और पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी राहुल गांधी के साथ रहेंगे। साथ ही, इनके साथ भीड़ जमाने से मना किया गया है ताकि सुचारु व्यवस्था बनी रहे।


Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...