इंडिया झारखंड स्टेट सेंटर का 64वां स्थापना दिवस समारोह डोरंडा में हर्षोल्लास से संपन्न

रांची: इंडिया झारखंड स्टेट सेंटर का 64वां स्थापना दिवस आज डोरंडा स्थित अभियंत्रण भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य समारोह में देशभर के प्रमुख अभियंताओं, शिक्षाविदों और तकनीकी क्षेत्र के विशिष्ट जनों ने भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि IEI के प्रेसिडेंट ई. बी. बी. सिंह रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में संस्थान की नीतियों, राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे अभियंत्रण गतिविधियों एवं आगामी एक्शन प्लान पर प्रकाश डाला। उन्होंने IEI की जिम्मेदारियों की ओर सभी सदस्यों का ध्यान आकृष्ट करते हुए इसके विस्तार और सामाजिक योगदान की महत्ता पर जोर दिया।

पूर्व सी.एम.डी., सी.सी.एल. ई. गोपाल सिंह, समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने IEI की सदस्य संख्या में हो रही वृद्धि को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संस्थान तकनीकी क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। साथ ही उन्होंने भविष्य में संस्थान से और अधिक सामाजिक व तकनीकी योगदान की अपेक्षाएं भी साझा कीं।

विशेष अतिथि डॉ. जगनाथन चोकलालिंगम, कुलपति, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय ने तकनीकी शिक्षा और अभियंत्रण के समन्वय पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता IEI झारखंड स्टेट सेंटर के चेयरमैन ई. एम. के. गुप्ता और सचिव ई. हारून अंसारी ने की। संचालन ई. विशाल एच. शाह (प्राध्यापक, बीआईटी मेसरा) और ई. सुरेश कुमार (मेकॉन) ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रेसिडेंट ई. शिवानंद राय, पूर्व अध्यक्षगण ई. ए. के. सक्सेना, ई. संजय सेन, ई. शियारंजन कुमार सिंह, ई. मो. इकबाल आलम तथा पूर्व मानव सचिव ई. मानिक उपाध्याय, ई. एम. आर. कुमार, ई. जितेन्द्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार सहित कई गणमान्य अभियंताओं ने समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

IEI के इस स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए और इसे एक सफल आयोजन बनाया।

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img