Wednesday, August 6, 2025

Related Posts

चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आज MP-MLA कोर्ट में पेश होंगे

रांची/चाईबासा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चाईबासा में MP-MLA कोर्ट में पेशी के लिए रवाना हो गए हैं। वे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुरक्षा घेरे के बीच चाईबासा के लिए निकले। बताया जा रहा है कि कोर्ट में उनकी पेशी सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच निर्धारित है।

राहुल गांधी का काफिला सुबह एयरपोर्ट पहुंचा, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। ब्लैक रंग की कारों के काफिले के साथ वे एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हुए और जरूरी औपचारिकताओं के बाद चाईबासा के लिए प्रस्थान किया।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी चाईबासा पहुंचने के बाद कोर्ट में पेश होंगे और फिर कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं और विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे लगभग 11:30 बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

गौरतलब है कि चाईबासा में राहुल गांधी की यह पेशी किसी पुराने मामले की सुनवाई को लेकर हो रही है। स्थानीय प्रशासन और कांग्रेस पार्टी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक रणनीति दोनों स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe