बाढ़ का कहर, गांव बने टापू, सड़क-संपर्क टूटा, 4 स्कूल डूबे

कटिहार : बाढ़ का कहर –  कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड में गंगा और कोसी का पानी तेजी से बढ़ने लगा है। नेपाल में हो रही लगातार बारिश का असर यहां साफ दिख रहा है। गुरुवार शाम तक जलस्तर खतरे के निशान के पास 30.98 सेंटीमीटर पहुंच गया। पत्थर टोला और बाघमारा गांव जाने वाली सड़क डूबने से प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। दियारा के गांव टापू में बदल गए हैं, चारों तरफ पानी का घेरा, दर्जनों घरों, खेतों और चार सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। मक्का, पाट और धान की खरीफ फसलें बर्बाद हो गईं। तीनघरिया गांव का गंगा किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर कटकर नदी में समा गया।

Goal 7 22Scope News

बाढ़ का कहर : ग्रामीण नाव के सहारे आ-जा रहे हैं, कई पशु लेकर सड़क और बांध पर शरण लिए हुए हैं

ग्रामीण नाव के सहारे आ-जा रहे हैं, कई पशु लेकर सड़क और बांध पर शरण लिए हुए हैं। चारे की भारी किल्लत है और लोग सत्तू खाकर दिन गुजार रहे हैं। अस्पताल, बाजार और स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। अंचलाधिकारी अनुपम ने बताया कि प्रशासन हाई अलर्ट पर है, जरूरत के मुताबिक, नाव चलाई जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि पानी का स्तर और बढ़ा, तो कई गांव पूरी तरह डूब जाएंगे।

Katihar Pani 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ पीड़ितों को हटाने व उनके मवेशियों को अंदर प्रवेश नहीं करने देने को लेकर जमकर हंगामा

रतन कुमार की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...