Gumla: लापता युवक का कुएं में मिला शव, गांव में फैली सनसनी

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में एक कुएं से अवधेश उरांव नामक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Gumla: बुधवार रात से लापता था अवधेश

जानकारी के मुताबिक, अवधेश बुधवार की रात लगभग 12 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह, जब कुछ ग्रामीण पूना भगत के कुएं से पानी भरने गए, तो उन्होंने पानी में एक शव को उपलाते देखा। उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और शव की पहचान गांव के ही अवधेश उरांव के रूप में की गई।

Gumla: पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...