शाह ने पुनौरा धाम में माता सीता मंदिर का किया भूमि पूजन, CM नीतीश भी हैं मौजूद

सीतामढ़ी : देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह अभी थोड़े देर पहले बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता सीता मंदिर में भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। शाह के साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के साथ कई मंत्री व विधायक मौजूद हैं। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता का मंदिर बनाया जा रहा है। इस स्थान को पौराणिक मान्यताओं में मां सीता का जन्मस्थान माना गया है।

Goal 7 22Scope News

धार्मिक अनुष्ठान में अमित शाह ने इस मंदिर के निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

आपको बता दें कि आज एक धार्मिक अनुष्ठान में गृह मंत्री अमित शाह ने इस मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। आज पुनौरा धाम की सुंदर सजावट की गई है। यहां बड़ी संख्या में लोग इस अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे हैं। पुनौरा धाम में 67 एकड़ में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाना है। वैसे पुनौरा धाम में पहले से भी माता सीता का एक मंदिर स्थापित है। इसे सीता जन्मस्थली के तौर पर जाना जाता है। इस मंदिर के निर्माण के लिए 11 महीने का डेडलाइन रखा गया है।

यह भी देखें :

सीतामढ़ी में गूंज रहा सिर्फ जय सीताराम

सीतामढ़ी शहर में सिर्फ जय सीताराम गूंज रहा है। अब हमारा पुनौरा धाम भव्य बनेगा। सड़कों पर माता सीता के भक्तों का अंबार उमड़ पड़ा है। आज मानो पूरा बिहार मां सीता के लिए नाच-बाजा-गाना से सत्कार कर रहा है। माता-बहनें, युवा-बुजुर्ग सब उत्साह-उमंग से झूम रहे हैं। क्योंकि भव्य-दिव्य-नव्य और विशाल मां जानकी मंदिर बन रहा है। पुनौरा धाम भक्ति और उल्लास से जगमगा उठा है। आस्था और परंपरा के रंगों में हर कोना सजा है।

अमित शाह ने कहा- PM मोदी के आशीर्वाद से…’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया। काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनाया। उज्जैन में कोरिडोर बनाया। कई धर्म स्थानों का उद्धार मोदी ने किया। उनके ही आशीर्वाद से यहां पर मां सीता का भव्य मंदिर और पूरा परिसर बन रहा है। यह हम सब के लिए बहुत आनंद और गर्व का विषय हैय़

पुनौराधाम का सैकड़ों करोड़ों की राशि से विकास होगा

उन्होंने कहा कि हमारे मिथिलांचल की संस्कृति केवल यहीं की संस्कृति नहीं है, बल्कि पूरे भारत का गहना है। आज का दिन एक तरह से बहुत शुभ दिन है। यहां सालों पहले रामायण काल में राजा जनक ने भूमि में सोने का हल चलाया और वहीं से मां जानकी प्रकट हुईं। मां जानकी ने बारिश भेजकर आशीर्वाद दिया है। यह न केवल बिहार बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए शुभांकर बनने वाला है। माता सीता की जन्मस्थली का सैकड़ों करोड़ रुपए की राशि से विकास होगा। मिथिलांचल की संस्कृति पूरे भारत की संस्कृति का गहना है।

890 करोड़ की लागत से बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर

अमित शाह ने कहा कि आज का दिन शुभ है, जहां सालों पहले रामायणकाल में सूखे से परमार्जन के लिए राजा जनक ने सोने का हल चलाया था। वहीं से मां जानकी प्रकट हुई। बारिश के लिए हल चलाया था। आज मां जानकी ने मंदिर के शिलान्यास के मौके पर बारिश कर आशीर्वाद दिया है। 890 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनेगा। जिसमें 137 करोड़ मंदिर पर और 638 करोड़ परिक्रमा पथ, समेत अन्य सुविधाओं पर खर्च होगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में मिथिला का अनेक रूप से सम्मान किया गया। शारदा सिन्हा को 2018 में पद्म भूषण मिला और 2025 में मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित करके मिथिला की कला का सम्मान किया गया। अटल बिहारी
वाजपेयी ने मैथिली को 8वीं अनुसूची में शामिल किया और नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर मिथिला की कला को आगे बढ़ाया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को मिथिलांचल की कला भेंट की गई।

पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का किया सफाया

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में लोग बम धमाके कर भाग जाते थे। कई पूछने वाला नहीं था। हमने पहलगाम हमले का बदला लिया। पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। ये लालू एंड पार्टी इस पर सवाल उठाती है। लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है ये नरेंद्र मोदी की सरकार है। ये एनडीए की सरकार है। देश से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है। पहली बार गहन मतदाता पुनरीक्षण नहीं हो रहा है। घुसपैठिए को मतदाता सूची से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए। चुनाव आयोग को एसआईआर करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। लालू यादव किसको बचाना चाहते हैं। पहली ड्राफ्ट वोटर सूची के बाद राजद और कांग्रेस ने कोई आपत्ति दर्ज नही कराई। क्या इन लोगों को घुसपैठियों के वोट चाहिए।

मैं बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब है – अमित शाह

शाह ने कहा कि मैं तो बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने बीते छह दौरे में 83 हजार करोड़ की सौगात दी है। 2400 करोड़ से सीतामढ़ी में रेल खंड बन रहा है। 1600 करोड़ से नेशनल हाईवे पर 140 किमी लंबे खगड़िया-पूर्णिया पथ का निर्माम हो रहा है।

बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA सरकार

उन्होंने कहा कि जो भारत में जन्मा नहीं, उसको वोट देने का अधिकार संविधान नहीं देता है। घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार नहीं है। इसलिए एसआईआर पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। आने वाले दिनों में पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

यह भी पढ़े : आज बिहार दौरे पर शाह, पुनौरा धाम में रखेंगे मां जानकी की आधारशिला, कहा- ‘मेरे लिए सौभाग्य की बात’

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।Cooperative Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img