शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का मंत्री जगरनाथ महतो ने लिया संज्ञान, डीसी को दिया कार्रवाई का निर्देश

लातेहार : शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के एक मामले पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने संज्ञान लिया है. मंत्री जगरनाथ महतो ने जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कार्रवाई करने का निर्देश लातेहार डीसी अबू इमरान को दिया है.

बता दें कि शिक्षा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर विभाग के ही कम्प्यूटर ऑपरेटर अली अख्तर ने विभाग के डीएसई सह डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्वीट कर जांच की मांग की थी. जिसपर शिक्षा मंत्री ने जांच का आदेश दिया है.

बता दें कि इस मामले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर जांच करने की मांग की. उन्होंने ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन से कहा कि डीएसई/डीईओ पर रोज नए गंभीर आरोप लग रहे हैं. हमारी जानकारी के अनुसार कार्रवाई की तो बात छोड़ दीजिए एक शो कॉज भी नहीं हुआ है. आप तो भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं. कृप्या आरोपों की जांच तो शुरू करवाएं. उन्होंने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को भी ट्वीट पर टैग किया था.

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय लातेहार जिला में फैली व्याप्त भ्रष्टाचार और जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया की ओर से किये जा रहे अवैध वसूली की शिकायत क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक लातेहार को किया गया है. उन्हें यह शिकायत डीएसई लातेहार के अधिकारिक मेल से की गयी है. यह डीएसई कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अली अख्तर की ओर से क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक को भेजी गयी है. इस मेल में शिकायत करते हुए कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया अपने कार्यालय में कार्यरत विभिन्न निम्न और वरीय अधिकारियों के माध्यम से वसूली करती हैं.

रिपोर्ट: गोपी

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...